फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर वाराणसी में आसमान से पुष्पवर्षा : सीएम का निर्देश, प्रयागराज के बाद काशी में उड़ा हेलीकॉप्टर

Wed, 26 Feb 2025 06:56 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

आसमान से बरसी गुलाब की पंखुड़ियां, हर हर महादेव के जयघोष से गूंजी शिव की नगरी। काशी के आसमान पर हेलीकॉप्टर उड़ा प्रयागराज के बाद यहां भक्तों का स्वागत होता नजर आया। 
 
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भगवान शिव की नगरी काशी में इस बार महाशिवरात्रि का पर्व बेहद खास रहा। बुधवार को योगी सरकार ने श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कराकर इस अवसर को और भी भव्य बना दिया। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम और गंगा घाटों पर हुई इस पुष्पवर्षा ने श्रद्धालुओं को आनंदित कर दिया। जैसे ही हेलीकॉप्टर आसमान में दिखाई दिया हर हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा।

विज्ञापन


बता दें कि महाकुम्भ के बाद काशी में श्रद्धालुओं का पलट प्रवाह देखने को मिला। लाखों भक्त बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे। योगी सरकार ने धार्मिक आस्था को सम्मान देने की परंपरा को कायम रखते हुए इस महत्वपूर्ण पर्व पर भी पुष्पवर्षा की व्यवस्था की। महाकुम्भ के उपरांत काशी में भी यह पहल जारी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान विभिन्न अखाड़ों की शोभायात्राएं निकाली गईं, जिसमें साधु-संतों के साथ-साथ देश भर से आए श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। भक्तों का उत्साह चरम पर देखा गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें