फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: वाराणसी में बेकाबू ट्रक से कुचलकर साइकिल सवार दो बुनकरों की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Sun, 26 Jun 2022 11:06 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के छतेरी गांव निवासी इरफान (18) और मोहम्मद कैफ (20) रविवार सुबह एक ही साइकिल पर सवार होकर साड़ी सेंटर पर जा रहे थे। गांव से निकलते ही  कछवा रोड-कपसेठी मार्ग पर बेकाबू ट्रक ने साइकिल को अपनी चपटे में ले लिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के मिर्जामुराद क्षेत्र के छतेरी गांव स्थित एक ढाबे के समीप रविवार सुबह बेकाबू ट्रक से कुचलकर साइकिल सवार दो बुनकरों की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक फरार हो गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने कछवा रोड-कपसेठी मार्ग पर छतेरी गांव के सामने चक्काजाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और आवागमन को बहाल कराया।  छतेरी गांव निवासी इरफान (18) पुत्र अब्दुल मजीद और मोहम्मद कैफ (20) पुत्र इकबाल अंसारी (20) रविवार सुबह एक ही साइकिल पर सवार होकर साड़ी सेंटर पर जा रहे थे।

गांव से निकलते ही ढाबे के समीप कछवा रोड की ओर से बाबतपुर की तरफ जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को कुचल दिया।  मौके पर ही इरफान  की मौत हो गई जबकि मोहम्मद कैफ गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी और घायल को आननफानन अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मोहम्मद कैफ को भी मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के घर में कोहराम मच गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने कछवा रोड-कपसेठी मार्ग को जाम कर दिया। मौके पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम खत्म कराया। ग्रामीणों ने कहा कि तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। घटना स्थल पर ब्रेकर बनाने की मांग की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें