छोटे भाई की मौत से बदहवाश मनोज और उसकी पत्नी हर्षिता बेसुध रहीं। मनोज के अनुसार मनीष स्नातक के बाद प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। जबकि पिता राम मूरत सिंह पटेल गांव में कृषि कार्य के साथ ही डिस्पेंसरी चलाते हैं। रामनगर इंस्पेेक्टर अश्वनी पांडेय ने बताया कि डंपर पर दर्ज रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मालिक और चालक के बारे में पता लगाया जा रहा है।