फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: वाराणसी में निजी बस ने बाइक सवार को रौंदा, बायां पैर फ्रैक्चर, बाल-बाल बची जान

Sun, 07 Aug 2022 04:51 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के अंधरापुल पर रविवार सुबह तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार का पैर फ्रैक्चर हो गया। चेतगंज पुलिस ने बस को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
बाइक को रौंदने वाली बस को पुलिस ने कब्जे में लिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के अंधरापुल पर रविवार सुबह तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार का पैर फ्रैक्चर हो गया। चेतगंज पुलिस ने बस को कब्जे में लिया। बस का रजिस्ट्रेशन नंबर भी भ्रमित करने वाला निकला। पांडेयपुर के हुकुलगंज निवासी अरविंद गुप्ता (30) सुबह बाइक से कैंट की जा रहे थे।

विज्ञापन


अंधरापुल स्थित कार शोरूम के पास पहुंचते थे कि पीछे से आई बस ने टक्कर मार दी। बाइक को कुचलते हुए बस अरविंद गुप्ता को घसीटते हुए कुछ दूर तक गई। राहगीरों के शोर मचाने पर  बस चालक ने ब्रेक लगाया। तब तक बस के नीचे ही अरविंद फंसे रहे। हादसे में घायल अरविंद को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका बांया पैर फ्रैक्चर निकला।

हादसे के बाद पहुंची चेतगंज पुलिस ने बस को कब्जे में लिया। खास बात कि जिस बस से हादसा हुआ उसके रजिस्ट्रेशन नंबर में भी खेल किया गया था। अंतिम दो डिजिट नंबर बदले हुए थे। पुलिस के कब्जे में जब बस पहुंची तो चालक ने रजिस्ट्रेशन नंबर को तुरंत दुरूस्त किया। इसे लेकर पीड़ितों ने पुलिस के समक्ष नाराजगी भी जाहिर की। पीड़ित अरविंद गुप्ता ने थाने में बस चालक के खिलाफ तहरीर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जाके राखो साइयां मार सके ना कोय

हादसे के शिकार दर्द से कराहते हुए अरविंद गुप्ता ने कहा कि जाके राखो साइयां मार सके ना कोय...की पंक्तियां यहा सटीक बैठती है। जिस तरह से दुर्घटना हुआ, उसमें बचना नामुमकिन था। बस के अंदर घसीटते हुए दूरी तक गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें