फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: सड़क हादसे में सगे भाइयों की मौत, प्रयागराज हाईवे पर बेकाबू ट्रक ने बाइक को कुचला

Mon, 29 May 2023 01:02 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के गौर मिर्जामुराद निवासी सगे भाई अमित कुमार मिश्रा (35) और आशीष मिश्र (28) रविवार देर रात विश्वनाथ पुरी कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहते थे। रविवार देर रात दोनों बाइक से अपने घर जा रहे थे। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर मोहनसराय में बेकाबू ट्रक ने उनकी बाइक को कुचल दिया। 
विज्ञापन
सड़क हादसे में जान गंवाने वाले सगे भाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर बीती मोहनसराय में बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार सगे दो भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया। हादसे की सूचना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


गौर मिर्जामुराद निवासी सगे भाई अमित कुमार मिश्रा (35) और आशीष मिश्र (28) रविवार देर रात विश्वनाथ पुरी कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहते थे। रविवार देर रात किसी काम से दोनों भाई अपने पैतृक घर जा रहे थे। इस दौरान मोहनसराय में तेजरफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। पहिए के नीचे आने के कारण दोनों भाइयों की तड़प कर मौत हो गई।

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया। जेब से मिले दस्तावेजों से उनकी शिनाख्त कर परिजनों को सूचित किया। बेटों के घर आने के इंतजार कर रहे परिवार को जब हादसे की सूचना मिली तो कोहराम मच गया। परिवार के कई लोग रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाइक सवारों को कुचलने वाले ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: देर रात पार्टी से लौट रहे युवक को गोली मारकर लूटी बाइक, रिंग रोड पर वारदात से मचा हड़कंप

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

दर्दनाक सड़क हादसे में जाने गंवाने वाली सगे भाइयों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दोनों व्यवसाय से जुड़े थे। अमित और आशीष के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। अब परिवार में केवल माता रेखा मिश्रा, अमित की पत्नी करिश्मा और उनका एक दो साल का बेटा बचा है। 
विज्ञापन

आशीष मिश्रा अविवाहित था। बेटों के खोने के गम में मां रेखा बार-बार बेसुध हो जा रही हैं। तो वहीं पति और देवर को खोने वाली करिश्मा का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्हें ढाढ़स बंधाने वाले लोगों का भी गला रुंध जा रहा है। सोमवार सुबह से गांव में मातम का माहौल है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें