दर्दनाक सड़क हादसे में जाने गंवाने वाली सगे भाइयों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दोनों व्यवसाय से जुड़े थे। अमित और आशीष के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। अब परिवार में केवल माता रेखा मिश्रा, अमित की पत्नी करिश्मा और उनका एक दो साल का बेटा बचा है।
आशीष मिश्रा अविवाहित था। बेटों के खोने के गम में मां रेखा बार-बार बेसुध हो जा रही हैं। तो वहीं पति और देवर को खोने वाली करिश्मा का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्हें ढाढ़स बंधाने वाले लोगों का भी गला रुंध जा रहा है। सोमवार सुबह से गांव में मातम का माहौल है।