फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: तगादा कर लौट रहे किराना व्यापारी की सड़क हादसे में मौत, बाइक सवार युवक कर रहा था पीछा

Fri, 31 Dec 2021 02:45 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी  विशेश्वरगंज चौहट्टा निवासी किराना व्यापारी अमरनाथ गुप्ता चोलापुर क्षेत्र से तगादा कर स्कूटी से लौट रहा था। राजनहिया ब्रह्मबाबा मंदिर के पास स्कूटी ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। 
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त स्कूटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर तगादा कर लौट रहे किराना व्यापारी की सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विशेश्वरगंज चौहट्टा निवासी किराना व्यापारी अमरनाथ गुप्ता चोलापुर क्षेत्र से तगादा कर स्कूटी से लौट रहा था।  

विज्ञापन


राजनहिया ब्रह्मबाबा मंदिर के पास स्कूटी ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। मौके पर ही व्यापारी की मौत हो गई। उसने हेलमेट लगा रखा था। अमरनाथ गुप्ता के जेब रुपयों से भरे थे।  प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, व्यापारी का एक बाइक सवार युवक लूट की नीयत से पीछा कर रहा था।

इसी दौरान  राजनहिया ब्रह्मबाबा मंदिर के पास बाइक सवार युवक स्कूटी से आगे निकला और बाइक को रोक दिया। जिससे स्कूटी सवार व्यापारी असंतुलित होकर गिर गया। तभी चोलापुर की ओर आ रहे ट्रैक्टर का पहिया व्यापारी के ऊपर चढ़ गया। हादसे में उसकी मौत मौके पर  ही मौत हो गई। बाइक सवार युवक मौके से फरार हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की सूचना के बाद से किराना व्यापारी के परिजनों में कोहराम मचा है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें