फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: वाराणसी में बेकाबू ट्रक ने स्नातक की छात्रा की मौत, भाई के सामने बहन की गई जान

Wed, 03 Aug 2022 12:10 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के धौरा गांव निवासी संजय सिंह की पुत्री रितिका बीएसई द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। वह अपने भाई के साथ नेवादा बाजार गई थी। ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में रितिका की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
स्नातक द्वितीय वर्ष की छात्रा रितिका सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के पिंडरा क्षेत्र में बुधवार सुबह बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से स्नातक की छात्रा की मौत हो गई। हादसा बरही नेवादा बाजार में हुआ। घटना के वक्त छात्रा का भाई उसके साथ मौजूद था। 

विज्ञापन

पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद से छात्रा कें परिजनों में कोहराम मचा है तो वहीं स्थानीय लोग आक्रोशित हैं। उन्होंने कहा कि खराब सड़क और ट्रक चालक की लापरवाही से छात्रा की जान गई है।

फूलपुर थाना क्षेत्र के ढोरा गांव निवासी संजय सिंह की पुत्री रितिका बी.कॉम तृतीय वर्ष की छात्रा थी। बुधवार सुबह वो अपने भाई विशाल सिंह के साथ बरही नेवादा बाजार पैदल जा रही थी। इस दौरान जमालापुर की तरफ जा रहे तेजरफ्तार ट्रक ने रितिका की पीछे से टक्कर मार दी। ट्रक का पहिया उसके सिर को कुचलते हुए निकल गया। मौके पर मौजूद भाई विशाल बदहवास हो गया। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने दौड़ा कर ट्रक और उसके चालक मो. मोबिन ग्राम हैदरपुर थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़ को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद घायल छात्रा को एक समीप के अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मृतका के भाई विशाल सिंह की तहरीर पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें