फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident in Varanasi: वाराणसी में हाईवे पर ट्रक से भिड़ी कार, पांच लोगों की मौत; वाहन में बुरी तरह फंसे थे शव

Fri, 21 Feb 2025 09:26 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Road Accident : मिर्जामुराद नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक में एक क्रूजर की टक्कर हो गई। वाहन में बैठे लोग  महाकुंभ में गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। हादसे में पांच लोगों की माैत हुई है। कई घायल हैं, जिन्हें ट्राॅमा सेंटर भेजा गया है।
विज्ञापन
हादसे के बाद वाहनों के उड़े परखच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Road Accident in Varanasi Today : मिर्जामुराद के रूपापुर (भेड़हरा) गांव के पास नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह खड़े एक ट्रक के पीछे कर्नाटक के श्रद्धालुओं की तेज रफ्तार क्रूजर जीप जा घुसी। हादसे में मां, बेटे और बहू समेत पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि नौ श्रद्धालु घायल हुए। 

विज्ञापन




इस बाबत 108 एंबुलेंस के प्रभारी कृष्ण देव ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पांच एंबुलेंस माैके पर भेजी गई थी। क्रूजर में कर्नाटक के रहने वाले 11 लोग सवार थे। इसमें पांच लोग की मौत हुई है। मरने वालों में संतोष कुमार, सुनीता, गणेश, शिवकुमार सहित अन्य लोग हैं।
विज्ञापन


मिर्जामुराद थाने की पुलिस के साथ ही गोमती जोन के पुलिस अफसर पहुंचे। घायलों को अस्पताल जबकि शवों काे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। आशंका जताई गई है कि क्रूजर के चालक को झपकी आने से हादसा हुआ है।



कर्नाटक के रजिस्ट्रेशन नंबर की क्रूजर जीप से चालक सहित 14 श्रद्धालु वाराणसी से प्रयागराज महाकुंभ जा रहे थे। रूपापुर (भेड़हरा) में नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक के पीछे तेज रफ्तार क्रूजर जीप जा घुसी। कर्नाटक के बीदर के लाडगेरी निवासी संतोष (50), उनकी पत्नी सुनीता (48) व उनकी मां लीलावती (68), लक्ष्मी (42) और नागमर पाली की कलावती (65) की मौत हो गई। 

हादसे में सुलोचना (40), सुजाता (35), कविता (35), अनीता (35), खुशी (13), गणेश (15), साई (18), भगवत (25) और शिवा (22) घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक के चालक का पता नहीं लगा। पुलिस ने ट्रक और क्रूजर जीप को कब्जे में ले लिया है। एडीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल और डीसीपी गोमती जोन मौके पर पहुंचे। 

एक महिला का सिर धड़ से हो गया था अलग

हादसे में दो महिलाएं क्रूजर जीप के अंदर ही फंस गई थीं। क्रेन के सहारे जब ट्रक में फंसी जीप को बाहर की ओर खींचा जा रहा था तो लक्ष्मी का सिर धड़ से अलग होकर जमीन पर गिर गया। यह भयावह दृश्य देख कर मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी और स्थानीय लोग भी सहम गए। हादसे के कारण वाराणसी से प्रयागराज की एक लेन पर आवागमन बाधित हो गया था। पुलिस ने क्रूजर जीप और ट्रक को सड़क से हटवाया तो आवागमन शुरू हुआ। 

मदद के लिए पुकार रहे थे घायल, पहुंचीं 4 एंबुलेंस
लोगों के अनुसार हादसे के बाद क्रूजर जीप सवार श्रद्धालु मदद के लिए पुकार रहे थे। आनन-फानन सूचना पुलिस को दी गई और घायलों को क्रूजर से बाहर निकालने का काम शुरू किया गया। पुलिस की सूचना पर मौके पर एक-एक कर चार एंबुलेंस आईं। उन्हीं से घायलों को अस्पताल और मृतकों का शव पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया गया।

विज्ञापन

होती रहती हैं मौतें, पुलिस पर नहीं होता है असर

मिर्जामुराद। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर अनावश्यक खड़े रहने वाले मालवाहक अकसर हादसों की वजह बनते हैं। लोगों की मौत भी होती है। बावजूद वाहन चालकों के खिलाफ मिर्जामुराद, राजातालाब और रोहनिया थाने की पुलिस कार्रवाई नहीं करती।

7 फरवरी को लालपुर चट्टी (मिर्जामुराद) के पास महाकुंभ से लौट रहे दर्शनार्थियों भरी मालवाहक मैजिक में एक कार पीछे से टक्कर मार दी, जिससे मैजिक पलट गई और वृद्ध की मौत हो गई। वहीं, आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

बीते 10 अक्तूबर 2024 की सुबह गुड़िया बॉर्डर के पास हाईवे पर खड़े डंपर के पीछे तेज रफ्तार घुस गई थी। हादसे में दंपती समेत चार लोगों की मौत हो गई थी। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर खड़े होने वाले मालवाहक आए दिन हादसे की वजह बनते  हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं की जाती है।

रूपापुर (भेड़हरा) गांव में हाईवे पर सड़क हादसे में पांच श्रद्धालुओं की मौत और नौ के घायल होने से इलाके के ग्रामीण भी खासे दुखी दिखे। ग्रामीणों का कहना था कि हाईवे पर मालवाहक खड़े होने ही क्यों दिए जाते हैं? ढाबे वाले मालवाहकों को रुकवाते हैं तो हाईवे से हट कर उनके खड़े होने की व्यवस्था भी कराएं। ग्रामीणों ने पुलिस से मांग की है कि अभियान चलाकर कार्रवाई की जाए। 

बोले अधिकारी
घायलों को बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर भिजवाया गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है और वह कर्नाटक से रवाना हो चुके हैं। - प्रमोद कुमार, डीसीपी गोमती जोन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें