फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में दर्दनाक हादसा: ट्रक-डीसीएम में टक्कर, वाहन में फंसकर तड़पता रहा चालक, एक की मौत; दूसरा गंभीर

Mon, 02 Jun 2025 10:16 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

UP Accident News: ट्रक में डीसीएम के टक्कर से दो लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने एक अस्पताल पहुंचा दिया। वहीं दूसरे को निकालने के लिए वाहन को कटवाया जा रहा था। अंत में उसकी भी माैत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
वाहन में काफी देर तक फंसा रहा चालक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Road Accident in Varanasi: मिर्जामुराद क्षेत्र के रखौना रिंग रोड के पास नेशनल हाईवे पर सोमवार को प्रयागराज से वाराणसी की तरफ जा रहे लेन पर टाटा ट्रक वाहन संख्या BR24GC4900 से उसके पीछे चल रहे डीसीएम (UP14FT1480) टकरा गई। 

विज्ञापन


हादसे के बाद डीसीएम में सवार शिवम राठौड़ (19) निवासी ग्राम काकूपुर थाना शिवराजपुर (कानपुर नगर) गौरव गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें उपचार हेतु ट्रामा सेंटर भेज दिया गया है। वहीं, डीसीएम वाहन के चालक आलोक यादव (28) थाना बिसवन (मैनपुरीद्ध) की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने शव को घंटों प्रयास के बाद बाहर निकाला। घंटें वाहन में फंसा रहा। क्षतिग्रस्त वाहनों को एनएचएआई हेल्पलाइन क्रेन के माध्यम से मौके से हटाए जाने के बाद यातायात बहाल हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि इन दिनों मिर्जामुराद क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं लगातार घटित हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें