फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: शादी समारोह से लौट रही बाइक सवार महिला की कंटेनर से कुचल कर मौत, दामाद की हालत गंभीर

Wed, 14 Dec 2022 04:12 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के कोईराजपुर में रिंग रोड फेज दो पर बुधवार सुबह हुए एक दर्दनाक हादसे में सास की मौत हो गई। वहीं उसका दामाद गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों शादी समारोह से वापस घर लौट रहे थे। 
विज्ञापन
रिंग रोड पर हादसे के बाद जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के कोईराजपुर में रिंग रोड फेज दो पर बुधवार सुबह हुए एक दर्दनाक हादसे में सास की मौत हो गई। वहीं उसका दामाद गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों राजातालाब से शादी समारोह में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे। मौके पर पर पहुंची बड़ागांव पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घायल को अस्पातल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


सारनाथ थाना क्षेत्र के नई बाजार भैसौड़ी निवासी उषा देवी (55) पत्नी अशोक कुमार मौर्य मंगवलवार को राजातालाब के महगांव स्थित रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने गई थी। शादी समारोह में शामिल होने के बाद बुधवार सुबह अपने दामाद रामसेवक मौर्य (30) निवासी दामोदरपुर के साथ बाइक से घर लौट रही थी।

कोईराजपुर गांव में रिंग रोड फेज 2 पर रामसेवक बाइक को सर्विस लेन पर जा रहा था। इस दौरान गड्ढे में जाने के कारण बाइक फिसल गई और दोनों सड़क पर गिर गए। इस दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कंटेनर उषा देवी को कुचलते हुए आगे बढ़ गई। मौके पर ही उषा की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घायल रामसेवक को उठाकर सड़क के किनारे किया।

विज्ञापन

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। मौके पर पहुंचे सड़क हादसे के शिकार सास-दामाद के परिजनों ने रिंग रोड को जाम करने की कोशिश की। हालांकि बड़ागांव थाना प्रभारी अश्वनी चतुर्वेदी ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं गंभीर रूप से घायल रामसेवक का उपचार अस्पताल में चल रहा है।

खड़े ट्रक में पीछे से भिड़े बाइक सवार, एक की मौत, दो घायल

मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के चित्रसेनपुर गांव के समीप अंडरपास ब्रिज के ऊपर खड़े ट्रक में बाइक सवार जा भिड़े। हादसे में भेलूपुर थाना क्षेत्र के खोजवा निवासी अश्वनी मोदनवाल (20) की मौके पर मौत हो गई। उसके दो दोस्त आकाश मोदनवाल (18) एवं राहुल कनौजिया (21) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने घायलों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। राहुल की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस के अनुसार मृतक और उसके दोस्त भदोही जिले के सुरियावा क्षेत्र से बरात से वापस वाराणसी लौट रहे थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें