फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: नेशनल हाईवे पर बेकाबू ट्रक की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचा ईद पर घर जा रहा परिवार

Thu, 20 Apr 2023 10:26 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में नेशनल हाईवे-2 पर डाफी टोल प्लाजा से पहले बेकाबू ट्रक ने कार में पीछे से टक्कर मार दी। घटना में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 डाफी टोल प्लाजा के समीप नेशनव हाईवे-2 पर प्रयागराज से चंदौली की तरफ जा रही स्विफ्ट डिजायर कार में पीछे से ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला।

विज्ञापन


वहीं, कार पलटने की सूचना पर मौके पर पहुंचे रमना चौकी प्रभारी कुंवर अंशुमान सिंह ने क्रेन की मदद से कार को हटवाया। संयोग अच्छा था कि कार पलटने के बाद भी उसमें सवार किसी को भी चोट नहीं आई। कार में सवार सैफरान प्रयागराज जीआरपी में तैनात हैं।

ईद की छुट्टी लेकर वह अपनी पत्नी और बच्चे को लेकर अपने चालक करीमुद्दीन के साथ प्रयागराज से गाजीपुर जाने के लिए निकले थे। उनको चंदौली होकर गाजीपुर जाना था। उससे पहले डाफी टोल प्लाजा के समीप ट्रक चालक ने कार में पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 'मैं नहीं रहना चाहती हूं इस दुनिया में..': आकांक्षा दुबे ने क्यों कहे ये शब्द, जानिए-वीडियो में लिया किसका नाम

दो बाइकों की टक्कर में किसान की मौत

गोइठहां के समीप रिंग रोड पर दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में गंभीर रूप से घायल किसान की उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
चोलापुर क्षेत्र के घोघली अगनैया निवासी 42 वर्षीय किसान शिव कुमार पटेल बाइक से अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे।

गोइठहां के पास रिंग रोड पर सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। स्थानीय लोगों ने उन्हें दीनदयाल अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार की भोर उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि तीन बेटियों और दो बेटों के पिता शिव कुमार की मौत की सूचना पाकर उनकी पत्नी फूलवंती देवी की हालत बेसुधों जैसी थी।
विज्ञापन

वरुणा में युवक का शव उतराया मिला

कपसेठी थाना क्षेत्र के भिटकुरी गांव के सामने बुधवार की देर रात वरुणा नदी में एक युवक का शव उतराया मिला। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शव की पहचान नहीं करा सकी। पुलिस के अनुसार, युवक की उम्र लगभग 35 वर्ष प्रतीत हुई है। युवक दो पैंट, उसके ऊपर लोअर, बनियान, काले रंग का शर्ट और लाल रंग का टीशर्ट पहना हुआ था। इससे जायजा लगाया गया है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें