घटना के बाद स्कार्पियो सहित चालक भाग निकला। जबकि ट्रक छोड़कर उसका चालक भी भाग गया। हादसे की सूचना पाकर मृतक के परिजन और आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा तो परिवार के लोगों ने विरोध किया। परिवार के लोगों का कहना था कि स्कार्पियो और ट्रक चालक को गिरफ्तार किया जाए। पुलिस ने उन्हें समझाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
घर के कमाऊ सदस्य की सड़क हादसे में असामयिक मौत से परिवार में कोहराम मच गया। हादसे की सूचना मिलते ही महेंद्र की पत्नी मेवाती, भाई नागेंद्र, धर्मेंद्र और बेटियां माधुरी, दिव्यावती, सुमित्रा और सुमन रो रोकर बेहाल थीं। इस बाबत एसओ रुपेश कुमार का कहना था कि दोनों वाहनों के चालकों का पता लगाया जा रहा है।