फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में दर्दनाक हादसा: दंपती समेत मासूम बेटे की मौत, पिकअप ने मारी थी टक्कर; 50 मीटर तक घसीटा

Mon, 18 May 2026 06:09 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: जिले के गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर हादसे की सूचना पाकर माैके पर स्थानीय थाने की पुलिस पहुंच गई। घायलों को यूपीडा गश्ती दल के सुरक्षा अधिकारी ने अस्पताल भिजवाया। यहां तीनों की माैत के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 
विज्ञापन
आजमगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन लोगों की माैत। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Road Accident: आजमगढ़ में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती और उनके मासूम बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार पिकअप ने पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे पूरा परिवार हादसे का शिकार हो गया। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। 

विज्ञापन




कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बनकट जगदीश कोइरीपुर संदीप विश्वकर्मा ने बताया कि उनके भाई संतोष विश्वकर्मा (38) मुंबई में रहकर फर्नीचर का कारोबार करते थे। शादी में शामिल होने के लिए पांच मई को गांव आए थे। संदीप ने बताया कि संतोष विश्वकर्मा (38) अपनी पत्नी गुड़िया (36) और 10 वर्षीय पुत्र रियांश के साथ अपने साढू के घर गोरखपुर गए थे। 
विज्ञापन


उधर से वह पत्नी गुड़िया और बेटा रियांश के साथ बाइक से वापस घर लौट रहे थे। वह अतरौलिया के गदनपुर इंटरचेंज पर उतरना भूल जाने के कारण वे आगे गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर निकल गए। जैसे ही उनकी बाइक खीरीडीहा गांव के समीप एक्सप्रेसवे के प्वाइंट नंबर 68.9 पर पहुंची, तभी पीछे से तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। 

विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

पिकअप के नीचे फंसी बाइक। - फोटो : संवाद
टक्कर इतनी भीषण थी कि संतोष विश्वकर्मा उछलकर करीब दस फिट आगे सर्विस रोड किनारे जा गिरे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही यूपीडा गश्ती दल के सुरक्षा अधिकारी चंद्रभान सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

 गंभीर रूप से घायल पत्नी गुड़िया को अतरौलिया के 100 शैय्या अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया। वहीं गंभीर घायल बेटे रियांश को जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन उसकी भी जान नहीं बच सकी। 

थाना प्रभारी देवेंद्र नाथ दुबे ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बाइक और पिकअप को कब्जे में लेकर थाने चली गई। मृतक के भाई संदीप विश्वकर्मा ने बताया कि उनके भाई, भाभी और भतीजे के मौत के बाद अब परिवार में उनकी 12 वर्षीय भतीजी अनुष्का ही बची है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें