योगी सरकार ने मंगलवार देर शाम पुलिस महकमें में बड़ा फेरबदल किया है। वाराणसी सहित 11 जिलों में नए पुलिस कप्तान बनाए गए हैं। नितिन तिवारी का तबादला कर वाराणसी की कमान आर.के भारद्वाज को सौंपी गई है।
आर के भारद्वाज इससे पहले लखनऊ के एसपी(सुरक्षा) के पद पर थे। नितिन तिवारी अब मथुरा के एसएसपी होंगे। इसके साथ ही वाराणसी में दो और परिवर्तन हुए हैं।
सुल्तानपुर के एसपी रोहन पी कनय को वाराणसी पुलिस अधीक्षक(क्षेत्रीय अधिसूचना) और मथुरा के एसएसपी विनोद कुमार मिश्र को वाराणसी का सेनानायक (34वीं वाहिनी पीएसी) बनाया गया है।
वहीं वाराणसी पुलिस अधीक्षक(क्षेत्रीय अधिसूचना) अमरेंद्र प्रताप सिंह को जालौन का एसपी और वाराणसी की सेनानायक (34वीं वाहिनी पीएसी) दीपिका तिवारी को आगरा का सेनानायक(15वीं वाहिनी पीएसी) बनाया गया है।
वाराणसी के नए एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज 2005 बैच के आईपीएस हैं। अलीगढ़ जिले के मूल निवासी अब तक एसपी (सुरक्षा) के तौर पर तैनात थे।