फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋतुराज का स्वागत, वाग्देवी से मांगा आशीष

Thu, 02 Feb 2017 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सरस्‍वती देवी
विज्ञापन
वसंत पंचमी और सरस्वती पूजनोत्सव की धूम बुधवार को ग्रामीण इलाकों में हर ओर दिखी। शिक्षण संस्थानों में रंगारंग कार्यक्रमों के बीच छात्र-छात्राओं ने विद्या की देवी की आराधना कर आशीष मांगा। वहीं, सड़कों, चौराहों पर पंडालों में प्रतिष्ठापित मां की मोहक प्रतिमाओं के दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। इसके अलावा जगह-जगह होलिका भी स्थापित की गई। 
विज्ञापन

चौबेपुर क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में सरस्वती पूजन और खेल प्रतियोगिताएं हुई। चौबेपुर में प्रियदर्शनी दुर्गा पूजा समिति, अजांव में काली पूजा समिति के अलावा धौरहरा, मुनारी, कैथी, सोनबरसां प्रतिमाएं प्रतिष्ठापित की गईं। इसी तरह चोलापुर के स्कूल-कॉलेजों, अल्लापुर, इमिलिया, मोहांव और गोसाईंपुर में मां का पूजनोत्सव हुआ।     राजातालाब के डॉ. राममनोहर लोहिया महाविद्यालय, भैरवनाथ में छात्र-छात्राओं ने मां की आराधना की। इसमें कॉलेज के प्रबंधक तोयज सिंह, प्राचार्य डॉ. जयनाथ राय, डॉ. सुशीला राय, धर्मेंद्र सिंह, अखिलेश मिश्र आदि थे। राजकीय महाविद्यालय, जक्खिनी में मुकेश जोशी, अश्विनी कश्यप, अंबुज यादव और राजेंद्र प्रसाद आदि पूजनोत्सव में शामिल रहे। बड़ागांव स्थित बलदेव कान्वेंट स्कूल में बच्चों ने मां के चरणों में गीत-संगीत की प्रस्तुतियां पेश कीं। सुभद्रा कुमार इंटर कॉलेज बसनी, आशा महिला महाविद्यालय कुसमुरा, बलदेव इंटर कॉलेज में भी पूजन हुआ।
विज्ञापन
    हरहुआ क्षेत्र के राजेश्वरी इंटर कॉलेज, उड़िया बाबा इंटर कालेज, एसवी इंटर कालेज और सर्वेश्वरी इंटर कॉलेज में कार्यक्रम हुए। रोहनिया क्षेत्र के दरेखू, जगतपुर, शहावाबाद और मोहनसराय में मां की आराधना की गई। दानगंज, रामपुर खुटहण, नियारडीह, बेला और हाजीपुर में भी सरस्वती पूजन की धूम रही। कछवा रोड के चित्रसेनपुर में ग्रामीण सेवा एवं जनकल्याण समिति के पंडाल में लोगों की भीड़ लगी रही। इस दौरान समिति के अध्यक्ष संजय तिवारी, चंद्र प्रकाश पटेल, अजय पटेल और बृजेश तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें