फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनातन धर्म को विकृत करने वालों के खिलाफ लड़ेगा कर्मकांड परिषद, काशी से अमेरिका और ब्रिटेन तक बनाए गए पदाधिकारी

Tue, 11 Jan 2022 12:45 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

कर्मकांड परिषद का मुख्यालय काशी में होगा। देश के सभी तीर्थ क्षेत्रों के लिए केंद्रीय कमेटी का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सनातन धर्म को विकृत करने वालों के खिलाफ श्री काशी विद्वत कर्मकांड परिषद लड़ाई लड़ेगा। काशी से लेकर अमेरिका तक कर्मकांड परिषद के सक्रिय सदस्य इस अभियान में भागीदार बनेंगे। सनातन धर्म के स्वरूप को अपनी सुविधा के अनुसार बदलने वालों का हर स्तर पर प्रतिकार किया जाएगा। 

विज्ञापन


यह जानकारी श्री काशी विद्वत कर्मकांड परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य अशोक द्विवेदी ने दी। उन्होंने बताया कि कर्मकांड परिषद की 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। देश के सभी तीर्थ क्षेत्रों के लिए केंद्रीय कमेटी का निर्माण किया जाएगा। कर्मकांड परिषद का मुख्यालय काशी में होगा।

अयोध्या का अध्यक्ष संतोष वैदिक, नैमिषारण्य का अध्यक्ष आचार्य धीरज अवस्थी, उज्जैन का अध्यक्ष आचार्य जयेश शर्मा, चित्रकूट धर्मक्षेत्र की जिम्मेदारी आचार्य प्रशांत प्रभु, अमेरिका में प्रशांत त्यागी, यूनाइटेड किंगडम में पं. संजय त्रिपाठी, गुजरात में आचार्य चेतन त्रिवेदी, आंध्र प्रदेश में अनिल कुमार शर्मा, हरियाणा में आचार्य कमलेश मिश्र, त्रयंबकेश्वर में पं. अमित पेंडोले और मुंबई में पं. विजय मेहता को जिम्मेदारी दी गई है। परिषद के महासचिव की जिम्मेदारी लखनऊ के पं. अमर नाथ मिश्र को दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें