फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में उमा भारती बोलीं: अखिलेश और मायावती ने जातिवाद को बढ़ावा दिया, योगी के नेतृत्व में फिर बनेगी भाजपा की सरकार 

Mon, 10 Jan 2022 11:36 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

 उमा भारती ने कहा कि उनकी पार्टी का कार्यकर्ता हमेशा हर चुनौती का सामना करने को तैयार रहते हैं। हम उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए पहले से ही तैयार हैं।
विज्ञापन
उमा भारती
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने सोमवार की देर शाम मार्कंडेय महादेव का जलाभिषेक किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अखिलेश और मायावती के समय में प्रदेश के लोगों ने जातिवाद के जहर को देखा है। अखिलेश ने जातिवाद तो किया और जाति में भी परिवारवाद किया। इसलिए उनसे उनकी जाति के लोग ही नाराज हो गए। यूपी में बिलकुल स्पष्ट है कि जनता फिर से भाजपा की सरकार चाहती है।

विज्ञापन


हमने जाति व संप्रदाय से ऊपर उठकर लोगों को रोटी, रोजगार और सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का कार्यकर्ता हमेशा सेना के सिपाही की तरह होता है। वह हमेशा हर चुनौती का सामना करने को तैयार रहते हैं। इसलिए हम उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए पहले से ही तैयार हैं। इस चुनाव के बाद फिर योगी आदित्यनाथ की ही सरकार बनेगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें