फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशी की बेटी ऋतु बनीं गतका की स्टेट चैंपियन

विज्ञापन
रामपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय गतका खेल में विजेता खिलाड़ी। स्वयं - फोटो : Police
विज्ञापन
क्षेत्र के मरुई गांव की बेटी रितु यादव को गतका खेल में व्यक्तिगत स्तर पर स्टेट चैंपियन घोषित किया गया। सोमवार को रामपुर में आयोजित हुई चैंपियनशिप में रितु ने ये ट्रॉफी हासिल की। रितु यादव को यह उपलब्धि द्वितीय चक्र की जीत के बाद प्राप्त हुई। इस तरह गतका में वाराणसी को पहला, शाहजहांपुर को दूसरा और बुलंदशहर को तीसरा स्थान मिला। ये आयोजन रामपुर में मीरी पीरी खालसा एकेडमी में किया गया। यह प्रदेश का 7वां गतका आयोजन था। इस खेल में 43 जिलों के 450 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। निर्णायक मंडल में 30 रेफरी रहे।
विज्ञापन

रितु यादव के पिता नंदू यादव दूध का व्यवसाय करते हैं। वर्तमान में रितु महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के मुख्य कैंपस की एमए द्वितीय वर्ष समाजशास्त्र की छात्रा है। प्रदेश के पूर्व यूथ आइकॉन राम सिंह, ब्लॉक प्रमुख नगीना सिंह, क्षेत्रीय युवक समिति के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता डॉ. महेंद्र सिंह पटेल, नवयुवक मंगल दल के नीरज पांडेय ने बधाई दी। रितु के अलावा संध्या पटेल, सूरज यादव, नीतीश, सरिता, करिश्मा, अंजना पाल, आकृति ने भी इस खेल में शानदार प्रदर्शन किया।
क्या है गतका खेल - भारत की एक पारंपरिक और प्राचीन युद्ध कला (मार्शल आर्ट) जो पंजाब और सिख इतिहास से जुड़ी है। इसमें लकड़ी की लाठी और ढाल का प्रयोग कर दो या दो से ज्यादा खिलाड़ी आपस में मुकाबला करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें