भोजूबीर में सड़क के बीचोबीच डिवाइडर के पास बुधवार को अचानक सड़क धंस गई। जिससे राहगीरों को आने-जाने में काफी दिक्कतें हुई। हालांकि स्थानीय लोगाें की शिकायत के बाद कार्यदायी संस्थाओं द्वारा गड्ढे को देर शाम भर दिया गया। इलाके के लोगाें का कहना था कि अक्सर जल निगम द्वारा सड़क किनारे खोद कर छोड़ दिया जाता है। जिससे तमाम तरह की समस्याएं होती हैं।
सड़कों पर ओवरलोड वाहनों के चलने के मामले में परिवहन विभाग ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है। ऐसी स्थिति तब है जब लगातार जनप्रतिनिधियों की ओर से भी इसकी शिकायत की जा रही है।
ओवरलोड वाहनों के संचालन को लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के साथ ही सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने शिकायत शासन से की थी।
हालांकि इस मामले में परिवहन विभाग की ओर से जांच कमेटी का गठन किया गया लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे ओवरलोड वाहन धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं। सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने बताया कि पिछले महीने परिवहन आयुक्त को लिखे पत्र में कार्रवाई की मांग की गई थी। एक बार फिर मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग करेंगे।