फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हक के लिए कर्मचारियों ने भरी हुंकार

Thu, 28 Jul 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ का धरना।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेशीय चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के साथ संयुक्त रूप से विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने दस सूत्रीय मांगों को पूरा करने के लिए बुधवार को लाल बहादुर शास्त्री घाट पर धरना प्रदर्शन किया और बाद में डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। मांग पूरी न होने पर पंद्रह अगस्त के बाद कामकाज ठप करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन



अध्यक्षता करते हुए महासंघ के जिलाध्यक्ष रामचंद्र गुप्ता ने आंगनबाड़ी कर्मचारी, आशा कार्यकत्री, मिड डे मील रसोइयां, ग्राम रक्षक चौकीदार, आउट सोर्र्सिंग पर रखे गए कर्मचारियों को शासकीय कर्मचारी का दर्जा देने की मांग की। साथ ही सफाई कर्मचारियों को ग्राम पंचायत अधिकारी का दर्जा देने की मांग की। आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष बाबूलाल मौर्य ने कहा कि पंद्रह अगस्त तक मांगों को पूरा नहीं किया गया तो कामकाज ठप कर दिया जाएगा। धरने का संचालन महामंत्री विजय कुमार श्रीवास्तव और धन्यवाद ज्ञापन रामबदन यादव ने किया। ओमप्रकाश पटेल, उमेश बहादुर सिंह, विष्णु प्रसाद, सत्येंद्र कुमार सिंह, संजय तिवारी, विनोद त्रिपाठी, रमाकांत तिवारी, अंजनी मौर्या, ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव, गीता सिंह, सुभावती आदि मौजूद थीं।

उत्तर प्रदेश जल संस्थान कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जलकल कर्मचारी महासंघ इकाई के पदाधिकारियों ने बुधवार को जलकल कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारी 17 सूत्री मांगों को पूरा कराने की मांग पर अड़े हैं। कर्मचारियों ने कहा कि मांगे पूरी नहीं हुई तो नौ अगस्त को लखनऊ में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर अनिल कुमार, सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, पंकज सिंह, राजमणि पांडेय, दिलराम यादव, प्रवीण वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें