फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: साइकिल चलाएं, सेहत बनाएं, पर्यावरण को प्रदूषण से बचाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
साइकिल चलाने के कई फायदे हैं। इससे न केवल सेहत को फायदा होता है बल्कि पर्यावरण को भी प्रदूषित होने से बचाया जा सकता है। साइकिलिंग के प्रति जागरूकता के लिहाज से हर साल तीन जून को विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है। बीएचयू हृदय रोग विभाग के अध्यक्ष प्रो. ओमशंकर ने कहा कि रोजाना आधे घंटे ही सही साइकिलिंग के बड़े फायदे हैं। इससे दिल मजबूत होगा, साथ ही अन्य बीमारियां दूर रहेंगी। ओपीडी में आने वाले हृदय रोगियों को नियमित व्यायाम के साथ ही साइकिल चलाने को कहते हैं। अगर नियमित साइकिल चलाई जाए तो हृदय रोग, गुर्दा रोग, मधुमेह, स्ट्रोक आदि बीमारियों से भी राहत मिलेगी। मोटापा कम करने का यह एक बेहतर माध्यम है।साइकिल के प्रति बढ़ रही दिलचस्पी, मांग भी बढ़ी
विज्ञापन

साइकिल चलाने के प्रति लोगों की दिलचस्पी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। पिपलानी कटरा में साइकिल स्टोर के संचालक शरद वर्मा का कहना है कि लोगों की पसंद के हिसाब से बाजार में साइकिलें आ गई हैं। इनकी कीमत 4000 से 15 हजार तक है। यही नहीं ई साइकिल भी आ गई हैं। तीन से चार घंटे की चार्जिंग के बाद 30 से 35 किलोमीटर साइकिल चलाई जा सकती है। सामान्य साइकिल में अगर पैडल मारने पर 10-20 कदम जाएगी तो ई साइकिल में 30 से 40 कदम तक साइकिल जाएगी। शहर में बीएचयू परिसर, कैंटोंमेंट, आईआईटी बीएचयू और बरेका परिसर में हर दिन किशोर, युवाओं और 50 की उम्र से अधिक के लोग साइकिल चलाते नजर आएंगे। इसमें किशोरों की संख्या अधिक है। वह साइकिल से ही स्टंट भी करते हैं। ऐसे में साइकिल चलाने के प्रति दिलचस्पी भी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन



साइकिल चलाने के फायदे
-शरीर में कैलोरी बर्न कर वजन प्रबंधन।
-मधुमेह रोगियों को कम जोखिम।
-शरीर की मांशपेशियों का मजबूत होना।
-गठिया के रोकथाम में सहायक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें