फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपुर थाने के मालखाने से रिवाल्वर गायब

Thu, 06 Apr 2017 01:59 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी
विज्ञापन
gun
विज्ञापन
सरकारी रिवाल्वर शिवपुर थाने के मालखाने से गायब हो गई है। मामले में थाने के हेड मुंशी सुरेश भारती और मुंशी बृजेश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जौनपुर के केराकत थाने में तैनात रहे एसआई सिंह को बीते साल शिवपुर के कादीपुर क्षेत्र में एंटी करप्शन ब्यूरो ने घूस लेते गिरफ्तार किया था। उस समय एसआई की सरकारी रिवाल्वर जब्त कर शिवपुर थाने के मालखाने में जमा कर दी गई थी। इधर, कोर्ट से रिवाल्वर को रिलीज करने का आॅर्डर हुआ तो पता चला कि वह थाने के मालखाने से गायब है।
विज्ञापन


सीओ कैंट राजकुमार यादव ने बताया कि जब रिवाल्वर जमा की गई थी, तब हेड मुंशी अच्छेलाल थे। अच्छेलाल की बीते साल सड़क हादसे में मौत हो गई थी। जो मुंशी मौजूदा समय में तैनात हैं, उन दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर जांच कराई जा रही है। रिवाल्वर गायब करने में थाने के उन सिपाहियों का हाथ है, जो जानते थे कि मालखाने में अच्छेलाल ने रिवाल्वर जमा की है और सड़क हादसे में उनकी मौत के बाद इस ओर किसी का ध्यान नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें