ग्रामीण इलाकों में शनिवार को मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत कछवा रोड, हरहुआ, पिंडरा, रोहनिया और आराजीलाइन क्षेत्र में छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली। जागरूकता रैली में चल रहे विद्यार्थियों ने तरह-तरह के श्लोगन और नारों लोगों को वोट का महत्व समझाया, 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और मतदान में हिस्सा लेने की अपील की।
कछवा रोड के ठटरा में राजकीय हाईस्कूल के विद्यार्थियों ने रैली निकालकर सभी बस्तियों में भ्रमण किया। कछवा रोड बाजार रैली पहुंची तो ‘नारे लगाया भोजन नहीं बनाएंगे’ जैसे नारे लगाकर मतदाता जागरूकता की अलख जगाई। रैली में विशालाक्षी देवी, वीना, गौरा और श्वेता आदि थीं। हरहुआ ब्लॉक के आयर गांव में अमर शहीद इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य शिव पूजन श्रीवास्तव के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली। इसमें रामजी तिवारी, धीरजकांत, राजीव सिंह, राजकुमार, अजय, शरद आदि शामिल रहे। रोहनिया क्षेत्र के दरेखू से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। प्रभारी सीडीपीओ सरोज रानी ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में बिंदू यादव, उषा पांडेय, संगीता उपाध्याय, रानी चौरसिया, सरिता पाल और संगीता आदि शामिल थीं।
पिंडरा के दबेथुवा इंटर कॉलेज से रैली को प्रधानाचार्य शिवशंकर सिंह ने रवाना किया। मुख्य सेविका शीला यादव ने प्राथमिक विद्यालय जमापुर से निकली रैली का नेतृत्व किया। आराजीलाइन क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज जक्खिनी से से निकली जागरूकता रैली बहादुरपुर, जक्खिनी और व्यासपुर आदि गावों में गई। प्रधानाचार्य डॉ. रामाश्रय शुक्ला ने रैली को झंडी दिखाई। इसमें राम सजन सोनकर और नंदलाल गोड़ आदि शामिल थे। वहीं बांसफाटक स्थित आरपी रस्तोगी इंटर कालेज के छात्रों ने शनिवार को मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और मतदान करने के लिए जागरूक किया। रैली स्कूल से निकलकर आसपास के क्षेत्रों में होते हुए वापस स्कूल पहुंच क र समाप्त हुई। आयोजन प्रधानाचार्य डा. चंद्रशेखर सिंह ने किया था।