फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ऑपरेशन त्रिनेत्र की समीक्षा, सीडीओ ने दिया निर्देश, ग्राम पंचायत कैमरों का एक्सेस थानों को दें

Wed, 30 Apr 2025 12:32 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

ग्राम पंचायतों में लगे सीसीटीवी कैमरे का एक्सेस थानों को दिया जाए जिससे अपराध पर लगाम लगाने की मंशा को तस्वीर मिल सके। सीडीओ ने ऑपरेशन त्रिनेत्र की समीक्षा की और निर्देश दिया। इसके साथ ही ये भी कहा कि वेंडर का भुगतान भी किया जाए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीडीओ हिमांशु नागपाल ने मंगलवार को ऑपरेशन त्रिनेत्र की समीक्षा की। इसमें डीसीपी वरुणा जोन, गोमती जोन और काशी जोन के अलावा सभी थानों के इंस्पेक्टर मौजूद रहे। सीडीओ ने सभी सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को निर्देशित किया गया कि जिन ग्राम पंचायतों में त्रिनेत्र का काम कर लिया गया है, उसका एक्सिस पुलिस स्टेशनों और खंड शिक्षा अधिकारी को दिया जाए।

विज्ञापन


कहा कि थानों और खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों को एक्सेस मिलने के बाद ही वेंडर को भुगतान किया जाए। बैठक में सीएमओ, डीपीआरओ मौजूद रहे। बता दें कि जब ये कैमरे लगाए जा रहे थे तभी जनता इस उम्मीद में थी कि अब ग्राम पंचायत स्तर पर भी होने वाले अपराधों पर लगाम लगेगी। एक्सेस पुलिस को मिलेगा तो अब पुख्ता तौर पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें