बीते साल नवंबर में हुई सेना भर्ती में 362 युवकों ने शारीरिक और लिखित परीक्षा पास कर ली है। जल्द ही प्रशिक्षण के बाद ये सेना का हिस्सा बन जाएंगे। इन्हें प्रशिक्षण के लिए भेजे जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
छावनी परिषद के रणबांकुरे मैदान में नवंबर महीने में हुई सेना भर्ती में कुल 70 हजार युवकों ने हिस्सा लिया था। इसमें 3400 युवकों ने दौड़ पास की थी। काफी युवक अन्य शारीरिक परीक्षाओं में बाहर हो गए।
कुल 1500 युवकों ने लिखित परीक्षा दी। लिखित परीक्षा जनवरी और फरवरी में दो चरणों में हुई थी। जनवरी में हुई परीक्षा में 256 युवक उत्तीर्ण हुए थे जबकि फरवरी में हुई परीक्षा का परिणाम गुरुवार को जारी किया गया।