फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ : सड़क किनारे फेंका मिला प्रतिबंधित मांस, आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर मिलीभगत का लगाया आरोप

Mon, 11 Mar 2019 06:43 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ
विज्ञापन
ग्रामीणों को सड़क किनारे फेंका मिला प्रतिबंधित मांस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में सोमवार की सुबह सड़क के किनारे बोरी में प्रतिबंधित मांस और चमड़ा फेंका मिला। जिससे जिससे क्षेत्र के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रतिबंधित मांस को नष्ट करवाया।

विज्ञापन


चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के सुल्तानीपुर गांव के लोग सुबह सैर पर निकले थे कि सड़क के किनारे एक बोरे से खून बहता हुआ देखा। लोगों ने पुलिस को फोन करके इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरे का मुंह खोलवाया तो उसमें प्रतिबंधित जन्तु का मांस और चमड़ा भरा हुआ था।

पुलिस ने इस मामले में कोई मुकदमा नहीं दर्ज किया है लेकिन लोगों ने सवाल उठाया है कि बोरे में प्रतिबंधित मांस और चमड़ा सड़क के किनारे फेंका जाना इस बात की पुष्टि करता है कि क्षेत्र में प्रतिबंधित जानवरों का वध किया जा रहा है।
विज्ञापन


क्षेत्र के लोगों का कहना था कि पुलिस ने प्रतिबंधित मांस और चमड़ा ले जाने वालों को जानबूझ कर छोड़ दिया। इसके साथ ही मांस को फेंकवा कर मामला रफा दफा कर दिया। हालांकि इस बारे में सीओ राजकुमार का कहना है कि पुलिस ऐसा करने वालों का पता लगाकर उनके विरुद्ध कार्रवाई करेगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें