फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: गंगा घाटों पर सीवर, गंदगी पर तय होगी जवाबदेही, लगेगा जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। अब गंगा घाटों पर सीवर और गंदगी फैलने पर जवाबदेही तय होगी और जुर्माना भी लगाया जाएगा। मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने नगर आयुक्त प्रणय सिंह को इसकी जिम्मेदारी दी है। मंगलवार को कैंप कार्यालय में हुई सीवर और पेयजल व्यवस्था की बैठक में मंडलायुक्त ने कहा कि दीनापुर एसटीपी को सभी एसटीपी को जोड़ें। नगर निगम में जुड़े नए वार्डों में सीवर और एसटीपी लगवाएं।
विज्ञापन

बैठक में मंडलायुक्त ने कहा कि कार्यदायी संस्थाओं की ओर से काम पूरा होते ही जांच कर हस्तांतरित की जाए। सीवर और पेयजल की सभी पाइप लाइन के नक्शे डिजिटल करने और उसे सेंट्रल कमांड सेंटर से जोड़ने को कहा। रामनगर और सूजाबाद में सीवर क्षमता के विस्तार करने को कहा। नगर निगम में शामिल नए वार्डों में सीवर और पेयजल व्यवस्था की स्थिति जानी। जलकल के प्रस्तावित कार्यों की जानकारी ली और कहा कि इन योजनाओं में नए डब्ल्यूटीपी से नए जुड़े वार्डों में जल कनेक्शन कराएं।
---------
शून्य शिकायत लंबित संस्थान घोषित होगा जल संस्थान
मंडलायुक्त ने कहा कि जल संस्थान को शून्य शिकायत लंबित संस्थान घोषित किया जाए। एक माह की कार्ययोजना बनाकर लागू किया जाए। जी-20 के पूर्व संस्थान की छवि बदलें। अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्य विभाजन ठीक से हो। समस्याओं को खुद ढूंढे। जनप्रतिनिधियों और पूर्व पार्षदों से प्रतिक्रिया लेकर जनता को बेहतर सेवा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें