फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी पहुंचे गोविंद का हुआ जोरदार स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जूनियर एशिया चैंपियनशिप में तीसरा स्थान प्राप्त कर काशी का नाम रोशन करने वाले गोविंद यादव के बनारस पहुंचने पर बाबतपुर हवाई अड्डे पर जोरदार स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में मौजूद खेल प्रेमी व परिजनों ने गाजे-बाजे के साथ गोविंद का स्वागत व अभिनंदन किया। माला पहनाने के साथ ही प्रशंसकों ने उसे कंधे पर उठा लिया।
विज्ञापन

गोविंद पहलवान का गौरा स्थित अपने गांव जाने के दौरान रास्ते में भी कई स्थान पर गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से मनोहर पहलवान, लल्लू राम पटेल, रामप्रताप, पीयूष यादव, आनंद मोहन, गुड्डू यादव, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी चंद्रमौलि पांडेय, रामधारी यादव, रिंकू पहलवान छोटेलाल पहलवान, मोदी यादव, मंगला गुप्ता, इमरान खान आदि लोग मौजूद रहे।
हरहुआ में सुरेश यादव के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने स्वागत किया। चांदमारी में महेश यादव के नेतृत्व में लोगों ने अभिनंदन किया। चिरईगांव ब्लाक पर सुभाष यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। सभी लोगों ने गोविंद पहलवान को यही जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में देश के लिए गोल्ड जीतकर लाने की शुभकामना दी। इसी क्रम में सारंगदेव मंदिर पर पहलवान का भव्य स्वागत हुआ। इसमें बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष पवन यादव, गुड्डू, सोनू, प्रेम आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें