कुलपति को लिखे पत्र में रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष डॉक्टर गौरव सहित अन्य डॉक्टर्स की ओर से यह कहा गया है कि
रेजिडेंट डॉक्टर भारी दबाव में, दिन-रात निस्वार्थ भाव से सेवा कर रहे हैं। इनके खिलाफ मौखिक दुर्व्यवहार और शारीरिक हमले की कई घटनाएं हुई हैं। सितंबर 2024 में हुए पिछले हड़ताल के बाद से स्थिति और बिगड़ गई है, जिसके बाद अस्पताल परिसर में एक महिला रेजिडेंट डॉक्टर के साथ छेड़छाड़ और दुर्व्यवहार हुआ था। इस घटना के बाद ठोस कार्रवाई के आश्वासन और सुधार के वादों के बावजूद, सुरक्षा ढांचा बेहद अपर्याप्त बना हुआ है। बार-बार वादे किए गए, फिर भी उनमें से किसी को भी प्रभावी ढंग से लागू नहीं किया गया।
ये रखी हैं मांगे
- वार्डों और आपातकालीन क्षेत्रों में सुरक्षा अलार्म सिस्टम की स्थापना की जानी चाहिए।
- वार्डों और आईसीयू (विशेषकर एसएसएच आईसीयू) के लिए बायोमेट्रिक एक्सेस कंट्रोल की व्यवस्था।
- मरीजों के परिचारकों और आगंतुकों के लिए लटकते प्रवेश पास प्रणाली लागू करना।
- सुरक्षा गार्डों की संख्या में वृद्धि करना।