फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में चली तबादला एक्सप्रेस: 25 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल, कई चौकी प्रभारी इधर- उधर

Mon, 02 Nov 2026 01:11 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

मिर्जापुर में 25 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। इनमें कई चौकी प्रभारियों का तबादला हुआ। निरीक्षक राधेश्याम को प्रभारी चौकी मटवार, थाना हलिया से विवेचना सेल (अपराध शाखा) भेजा गया है।
विज्ञापन
तबादले। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले की पुलिस व्यवस्था में फेरबदल करते हुए 25 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया गया है। जारी स्थानांतरण सूची में एक निरीक्षक और 24 उपनिरीक्षक शामिल हैं। इसमें कई चौकी प्रभारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि कुछ उपनिरीक्षकों को पुलिस लाइन से थानों में तैनाती दी गई है।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
स्थानांतरण सूची के अनुसार निरीक्षक राधेश्याम को प्रभारी चौकी मटवार, थाना हलिया से विवेचना सेल (अपराध शाखा) भेजा गया है। उपनिरीक्षक विजय कुमार राय को अदलहाट थाने से प्रभारी चौकी गेपुरा, थाना विंध्याचल बनाया गया है। उपनिरीक्षक राम अवध को पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी कचहरी, थाना कोतवाली शहर की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी क्रम में उपनिरीक्षक जयरदीप सिंह को प्रभारी चौकी कचहरी से पुलिस लाइन, सरफराज अहमद को पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी दुबारकलां, थाना लालगंज, कुंवर मनोज सिंह को दुबारकलां से पुलिस लाइन तथा गोविंद राम को जिगना थाने से प्रभारी चौकी मटवार, थाना हलिया भेजा गया है।
विज्ञापन


उपनिरीक्षक देवेंद्र राय को पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी कस्बा चुनार, अखिलेश कुमार यादव को कस्बा चुनार से प्रभारी चौकी डबक, थाना जमालपुर और ओमप्रकाश सिंह को डबक से प्रभारी चौकी टेढ़वा, थाना चील्ह की जिम्मेदारी दी गई है।

अरविंद कुमार गुप्ता को टेढ़वा चौकी से पुलिस लाइन, राम बहादुर राय को शिकायत प्रकोष्ठ से प्रभारी चौकी जमुआ, थाना कछवां, श्रीराम सिंह को जमुआ चौकी से पुलिस लाइन, जयप्रकाश शर्मा को साइबर थाना से प्रभारी चौकी खैरा, थाना कछवां तथा प्रवीण कुमार राय को खैरा चौकी से पुलिस लाइन भेजा गया है।

वहीं, हरिशंकर यादव को विंध्याचल थाने से प्रभारी चौकी मुकेरी बाजार, थाना कोतवाली कटरा और महेंद्र कुमार को अहरौरा थाने से प्रभारी चौकी नारायणपुर, थाना अदलहाट बनाया गया है।

इसके अलावा आशीष कुमार सिंह को नारायणपुर चौकी से पुलिस लाइन, त्रिभुवन राय को पुलिस लाइन से अदलहाट थाना, सुभान अहमद, प्रदीप कुमार सिंह और धर्म सिंह को हलिया थाना, जबकि सुभाष प्रसाद और रमेश कुमार यादव को सन्तनगर थाने में तैनाती दी गई है। संतोष कुमार सिंह को पुलिस लाइन से अहरौरा थाने भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें