कछवां। निगतपुर रेलवे क्रॉसिंग पर शनिवार शाम ट्रेन की चपेट में आने से बधिर मजदूर चकिया गांव निवासी गंगाराम पटेल (40) युवक की मौत हो गई। गंगाराम ढलाई का काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था।पत्नी उर्मिला देवी ने बताया कि पति गंगाराम शनिवार शाम निगतपुर से सब्जी लेकर घर लौट रहे थे। इस दौरान क्रॉसिंग पर बैरियर गिरा था। वह नीचे से ट्रैक पार करने लगे। इसी बीच प्रयागराज से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गए। गंगाराम सुनने में असमर्थ थे। वह वाराणसी की तरफ देखकर ट्रैक पार कर रहे थे, जबकि प्रयागराज की ओर से ट्रेन आ रही थी। क्रॉसिंग पर मौजूद लोगों ने उन्हें आवाज देकर सचेत करने का प्रयास किया, लेकिन सुनाई नहीं देने से ट्रेन की चपेट में आ गए।