फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण के लिए प्रदर्शन

Mon, 10 Aug 2015 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा में लंबित प्रोन्नति में आरक्षण विधेयक को मानसून सत्र में पारित करने के लिए अनुसूचित जाति/अनुसूचित जन जाति कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने रविवार को वरुणापुल स्थित शास्त्री घाट पर जनसभा की।
विज्ञापन

 उसके बाद कर्मचारी प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय जाने लगे तो पुलिस ने रोक दिया। कर्मचारी सड़क पर ही धरने पर बैठ गए, जिससे आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस के समझाने पर मामला शांत हुआ और कुछ लोगों ने वाहन से पीएम संसदीय कार्यालय पर जाकर पत्रक दिया।
शास्त्री घाट पर सुबह से ही कर्मचारियों की भीड़ जुटने लगी। दोपहर में सै़कड़ों कर्मचारी एकत्रित हो गए थे। जनसभा में  प्रांतीय अध्यक्ष अरुण कुमार प्रेमी ने कहा कि लोकसभा में बिल पास कराने के लिए संगठन लंबे समय से मांग कर रहा है लेकिन इसकी अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन

 यह मामला लगभग 35 करोड़ अनुसूचित जाति और जनजाति के लोगों को प्रतिनिधित्व से जुड़ा है। इसके बावजूद अनदेखी की जा रही है। इस मौके पर मुसाफिर, बृजेश कुमार भारतीय, बुद्ध घोष, मेघांकर, दीनानाथ बौद्ध, आरके बौद्ध, हीरा लाल आदि ने विचार व्यक्त किए। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें