फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैव रसायन विभाग में शोध को मिलेगा बढ़ावा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू के जैव रसायन विभाग में शोध और अनुसंधान को बढ़ावा देने, स्टार्ट अप शुरू करने के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने 1.70 करोड़ रुपये का अनुदान दिया है। यह अनुदान विभाग में शोध और शिक्षण कार्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया है।
विज्ञापन

जैव रसायन विभाग के अध्यक्ष प्रो. एसश्री कृष्णा ने बताया कि इस अनुदान के तहत विभाग में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के ढांचे को और मजबूत करने के साथ साथ नए-नए क्षेत्रों में अनुसंधान एवं विकासात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने की कोशिश की जाएगी। इसके साथ ही एक अत्याधुनिक सेंट्रल इंस्ट्रूमेंटेशन फैसिलिटी (सीआईएफ) का निर्माण किया जाएगा। प्रो. कृष्णा ने बताया कि सीआईएफ की सेवाओं का लाभ पीजी और शोध छात्रों के साथ ही संकाय सदस्यों को भी मिलेगाद्घ प्रदेश के विश्वविद्यालयों में इस वर्ष इस अनुदान को प्राप्त करने वाला बीएचयू का जैवरसायन विभाग पहला विभाग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें