फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता सुधारने के लिए तैयार होगा रिसर्च इकोसिस्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
केवल डिग्री के लिए नहीं, समाज, देश और विश्व के हित के लिए होना चाहिए शोध
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के शिक्षा सलाहकार ने बताया, सरकार शिक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए कर रही है काम
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शिक्षा सलाहकार प्रो. डीपी सिंह ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता सुधारने के लिए रिसर्च इकोसिस्टम तैयार किया जाएगा। रिसर्च सिर्फ पीएचडी करने के लिए नहीं होंगे। शोध ऐसे होंगे जो समाज, देश और विश्व के हित में होंगे। आगे चलकर डाटा बेस भी तैयार किया जाएगा और प्रदेश में शिक्षा की सूरत बदलेगी।
विज्ञापन

बीएचयू के एलडी गेस्ट हाउस में बातचीत के दौरान शनिवार को बीएचयू के पूर्व कुलपति एवं यूजीसी के पूर्व चेयरमैन प्रो. सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वन के लिए प्रयास चल रहे हैं। सरकार की मंशा है कि शिक्षा व्यक्तित्व निर्माण का माध्यम होना चाहिए। इसमें बेसिक शिक्षा का सबसे महत्वपूर्ण योगदान है। हमें मशीनी लोग नहीं जीवंत लोग तैयार करने हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति की दृष्टि है कि जड़ों से जुड़े हुए वैश्विक नागरिक तैयार हों। भारत को आने वाले समय में ज्ञान की महाशक्ति बनना और ज्ञान के माध्यम से ही हम सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। वर्तमान भारत जिस तरह से विकास कर रहा है आने वाले समय में स्किल्ड लोगों की जरूरत होगी। ऐसे में शिक्षा के सामने यह चुनौती है कि हम पूरे प्रदेश में स्किल्ड युवाओं को तैयार करें। स्किल जरूरतों को पूरा करने के लिए पाठ्यक्रम चलाने चाहिए। इसके लिए आईटीआई का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। यूपी में रोजगार बढ़ाने के लिए स्किल मैपिंग और वैज्ञानिक प्रगति के लिए एक रिसर्च इकोसिस्टम बनाने की जरूरत है। प्रदेश में ढेर सारी रिसर्च लैब काम कर रही हैं, लेकिन विश्वविद्यालयों से उनका कोई समन्वय नहीं है। विश्वविद्यालय का निजी विश्वविद्यालयों से समन्वय नहीं है। आईटीआई का पॉलिटेक्निक के साथ समन्वय नहीं है। बेसिक का माध्यमिक के साथ समन्वय नहीं है। शिक्षा के विभागों में समन्वय के बिना शिक्षा व्यवस्था को सुधारने का सपना पूरा नहीं हो सकता है। इस लिहाज से रोडमैप तैयार किया जा रहा है। सरकार का प्रयास है कि शिक्षा से जुड़े सभी विभागों में आपसी समन्वय हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें