फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवसः वाराणसी के शोरूम और रिटेल बाजार में ऑफर की भरमार

Tue, 24 Jan 2017 09:58 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
शोरूम और रिटेल बाजार में 30 से 70 प्रतिशत तक की छूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में वाराणसी के बाजार में खरीदारी पर ऑफर दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रमुख शोरूम, मॉल से लेकर छोटे दुकानदारों तक ने कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स, होम व किचन गुड्स आदि पर 30 से 70 फीसदी तक छूट दे रहे हैं। हफ्ते भर के लिए ऑफर दिए जा रहे हैं। नोटबंदी के करीब ढाई माह बाद बाजार में रौनक नजर आ रही है।
ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए न केवल खरीदारी पर छूट दी जा रही है, बल्कि प्रतिष्ठानों को केसरिया, सफेद और हरे रंगों से सजाया गया है।
मिलने वाली छूट आकर्षक स्वागत गेट पर दर्शाए गए हैं।

बिग बाजार में सप्ताह भर, 26 जनवरी तक सेल चल रही है तो सिटी स्टाइल में 70 प्रतिशत फ्लैट ऑफर दिया जा रहा है।
विशाल मेगा मॉर्ट में 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। कहीं सप्ताह भर तो कहीं तीन दिन के लिए खरीदारी पर छूट है।
विज्ञापन

पांच से लेकर 150 रुपये तक के तिरंगे

बाजार तिरंगे से सजे नजर आने लगे - फोटो : अमर उजाला
बाजार तिरंगे से सजे नजर आने लगे हैं। शहर से लेकर गांव तक तिरंगे झंडे, टोपियां, टी-शर्ट, स्टीकर, गुब्बारे आदि की दुकानें सज गई हैं।
पांच से लेकर 150 रुपये तक के तिरंगे मौजूद हैं।
तीन रुपये से स्टीकर की शुरुआत है। पांच से 10 रुपये में रंगीन गुब्बारे व टोपियां मिल रही हैं। लोगों ने खरीदारी भी शुरू कर दी है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें