फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस : वाहिनी में सेनानायक ने फहराया तिरंगा, राष्ट्रीय पर्व का बताया महत्व; मिठाई और कंबल का वितरण

Sun, 26 Jan 2025 12:59 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी के रामनगर स्थित वाहिनी परिसर में धूमधाम से राष्ट्रीय पर्व का आयोजन संपन्न हुआ। पुलिसकर्मियों ने झंडारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन
रामनगर स्थित वाहिनी में हुए विभिन्न आयोजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Republic Day India : गणतंत्र दिवस के अवसर पर रामनगर स्थित वाहिनी क्वार्टर गार्द पर सेनानायक डॉ. अनिल कुमार पांडेय ने परिसर में ध्वजारोहण किया। सेनानायक ने वाहिनी शहीद स्मारक पर समाज की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया।

विज्ञापन


इस के बाद सेनानायक ने कहा कि भारत 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्र हुआ था तथा 26 जनवरी 1950 को इसके संविधान को आत्मसात किया गया, जिसके अनुसार भारत देश एक लोकतांत्रिक, संप्रभु तथा गणतंत्र देश घोषित किया गया। उन्होंने अपने देश के संविधान को विश्व का सबसे अद्भुत व उत्कृष्ट संविधान बताया। एडीजी ने वाहिनी में हुए विकास कार्यों की तारीफ की। 

विज्ञापन


सेनानायक ने सड़क के किनारे समाज की मुख्य धारा से अलग होकर रहने वाले लोगों में मिष्ठान वितरण किया। वाहिनी के चतुर्थ कर्मियों के बीच कंबल भी वितरित किए गए। वाहिनी में नियुक्त मुख्य आरक्षी विनय कुमार ओझा को सराहनीय सेवा समान चिह्न प्रदान किया गया।
विज्ञापन


पीसी दशरथ एवं मुख्य आरक्षी मदन मोहन सिंह को पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश ने प्रशंसा चिह्न प्रदान किया। इस अवसर पर कैलाश नाथ यादव, मनोज कुमार मिश्र, सूबेदार मेजर सहित वाहिनी से सेवानिवृत हो चुके कर्मियों की उपस्थिति रही।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें