फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसंख्या नियंत्रण के लिए निकाली जागरूकता रैली

Tue, 12 Jul 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
जनसंख्या नियंत्रण के लिए निकाली जागरूकता रैली
विज्ञापन
विश्व जनसंख्या दिवस पर सोमवार को शहर के विभिन्न स्थानों से रैली निकालकर लोगों को जनसंख्या नियंत्रण के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान आयोजित गोष्ठी, सभा में वक्ताओं ने लोगों को लड़का-लड़की में भेद मिटाने की सलाह दी। इस बीच स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर 24 जुलाई तक चलने वाले जनसंख्या नियंत्रण पखवारे की शुरूआत भी हो गई।
विज्ञापन


 सोमवार सुबह करीब आठ बजे कमिश्नर कार्यालय से निकली जागरूकता रैली को कमिश्नर नितिन रमेश गोर्कण ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली अर्दली बाजार, महावीर मंदिर होते हुए दीनदयाल अस्पताल जाकर समाप्त हुई। रैली में शामिल जीवनदीप कॉलेज आफ फार्मेसी के छात्रों ने लोगों को परिवार नियोजन के नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया।

इस दौरान अस्पताल परिसर में हुई गोष्ठी में अपर निदेशक स्वास्थ्य विमला सिंह ने पहले हम दो हमारे दो का नारा दिया जा रहा था लेकिन अब हम दो हमारे एक का नारा दिया जा रहा है। इस दौरान सीएमओ डा. वीबी सिंह, दीनदयाल अस्पताल के सीएमएस डॉ.एसके उपाध्याय सहित कई लोग मौजूद रहे। उधर सीएमओ डॉ. वीबी सिंह के निर्देशन में राजकीय क्वींस कॉलेज से मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा तक निकली रैली को अपर निदेशक डॉ. विमला सिंह ने हरी झंडी दिखाया। इसमें विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने लोगों से जनसंख्या नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने की अपील की।
विज्ञापन


 सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि पखवारे के तहत स्वास्थ्य केंद्रों पर हर मंगलवार और शुक्रवार को कॉपर टी शिविर लगाया जाएगा। इसके अलावा हर ब्लॉक पर पांच महिला और एक पुरुष की नसबंदी कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस दौरान ब्लॉक स्तर पर स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जाएगा। उधर जायसवाल सभा काशी की ओर से शहीद उद्यान सिगरा पर विश्व जनसंख्या दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने लोगों को सोच बदलने का आह्वान किया। इस मौके पर रीता जायसवाल, संजू जायसवाल, प्रिया, पूजा, अरुणा देवी उपस्थित थे। शांति निकेतन जनसेवा समिति की ओर से वरुणापार जोन में जनसंख्या पर पर्यावरण का प्रभाव विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें