फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट विस्तार के लिए शेष मकानों की शिफ्टिंग जल्द करें : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम सत्येंद्र कुमार ने रविवार को शहर में निर्माणाधीन प्रमुख परियोजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज, लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के विस्तार के लिए एनएच-56 पर बन रहे अंडरपास और कैंट रोपवे स्टेशन पर निर्माणाधीन फुट ओवरब्रिज का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने और तय समयसीमा में परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी और सभी सपोर्ट स्टाफ के लिए परिसर में ही आवास की व्यवस्था किए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजने को कहा। डीएम ने अस्पताल में प्रस्तावित 100 बेड के आईसीयू की प्रगति की जानकारी भी ली। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि एनएचएम की फंडिंग से आईसीयू का निर्माण कराया जाएगा और ले-आउट का कार्य पूरा हो चुका है। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के रनवे विस्तार के लिए एनएच-56 पर प्रस्तावित अंडरपास का निरीक्षण किया। एनएचएआई के अधिकारियों से परियोजना की प्रगति, डिजाइन पैरामीटर, कंस्ट्रक्शन सीक्वेंस और आगामी कार्यों के लक्ष्य की जानकारी ली। उन्होंने एयरपोर्ट विस्तार की जद में आने वाले शेष मकानों को जल्द शिफ्ट कराने के निर्देश दिए। कैंट रोपवे स्टेशन पर निर्माणाधीन फुट ओवरब्रिज का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने आर्टवर्क और फिनिशिंग कार्यों की भी जानकारी ली। उन्होंने रोपवे अधिकारियों को सभी स्टेशनों पर बचे कार्यों को अभियान चलाकर युद्धस्तर पर पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें