फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: एमएलसी चुनाव टलने से दावेदारों में राहत, खरीदे गए पर्चे हो सकेंगे उपयोग

Mon, 07 Feb 2022 01:16 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
election demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन 2022 (एमएलसी) चुनाव रविवार को टलने के बाद दावेदारों को थोड़ी राहत मिली है। अब दावेदारों को तैयारियों के लिए एक महीने से ज्यादा का अतिरिक्त समय मिल गया है। एडीएम प्रशासन रणविजय सिंह ने बताया कि दो दिन में जिन पांच लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे थे, वे उसे संभालकर रखें और 15 मार्च को अधिसूचना जारी होने के बाद उसका उपयोग कर सकते हैं। नौ अप्रैल को मतदान और 15 अप्रैल को मतगणना की तैयारियों की फिर से समीक्षा कराई जाएगी।

विज्ञापन


दरअसल, एमएलसी चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद भी राजनीतिक दलों ने अपने प्रत्याशी तय नहीं किए थे। ऐसे में दावेदारों में भी उहापोह की स्थिति थी। रविवार को चुनाव की नई तारीख का ऐलान होने के बाद दावेदारों ने नामांकन की अपनी तैयारियों को फिलहाल रोक दिया है। यहां बता दें कि वर्तमान एमएलसी सेंट्रल जेल में निरुद्ध बृजेश कुमार सिंह उर्फ अरुण का कार्यकाल सात मार्च को समाप्त हो रहा है। उधर, कलेक्ट्रेट के अपर जिलाधिकारी प्रशासन के न्यायालय को चुनाव के लिए अवमुक्त कर दिया गया।

विज्ञापन

मतदाताओं के बीच पैठ बनाने का मिला मौका
विधानसभा चुनाव के बाद होने वाले एमएलसी चुनाव के लिए अब राजनीतिक दलों और दावेदारों को मतदाताओं के बीच पैठ बनाने का मौका मिल गया है। दरअसल, एमएलसी चुनाव में जिला पंचायत, निकाय प्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, बीडीसी सहित अन्य जनप्रतिनिधि मतदान करते हैं। विधानसभा चुनाव में इन सभी व्यस्तता के चलते एमएलसी के दावेदारों को इनके बीच ज्यादा समय नहीं मिल रहा था। सात मार्च को वाराणसी में विधानसभा का मतदान और 10 मार्च को मतगणना के बाद राजनीतिक दल पूरी ताकत से एमएलसी चुनाव में जुट सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें