पाकिस्तान में यौन अपराध
- फोटो : Shutterstock
सर्विलांस से खुला राज
दंपती के फोन नंबर सर्विलांस पर लगाया गया। मुखबिरों के जरिए प्रभारी निरीक्षक को सूचना मिली की घटना के बाद से गांव का नजीरूद्दीन उर्फ अउवा-पउवा दिन में घर से बाहर नहीं निकल रहा, रात को कहीं जाता है। पुलिस ने उसका पीछा किया। इस दौरान पता चला कि नजीरूद्दीन उस कब्र पर जाकर रोता था, जहां महिला और उसके पति और बच्चे को दफनाया गया था।
साथ ही अपने गुनाहों की तौबा करता था। पुलिस ने कब्र पर रोने का सच जानने के लिए एक महिला मुखबिर को लगाया जो नजीरूद्दीन की रिश्तेदार थी। उसके बातों में आकर नजीरूद्दीन ने महिला को पूरी बात बता दी और घटना की रात का पूरा वीडियो दिखा दिया।
पुलिस ने थोड़ा इंतजार किया और अस्पताल में भर्ती दस साल की बच्ची और उसके बेटे के हालत में सुधार का इंतजार करने लगी। डाक्टर की तरफ से हरी झंडी मिलने पर रविवार को नजीरूद्दीन की पहचान कराई गई। इस दौरान बच्ची ने आरोपी की पहचान की और खुद से दुष्कर्म किए जाने की भी बात बताई। आरोपी की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। नजीरूद्दीन उर्फ अउवा पउवा ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।
मेरे अब तक की नौकरी में यह घटना चैलेंज के समान थी। मेहनत का परिणाम रहा कि घटना का सही खुलासा हुआ। आरोपी समाज के लिए बहुत बड़ा नासूर हैा। ऐसे में कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
त्रिवेणी सिंह, एसपी