फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शिक्षक सम्मान समारोह के लिए स्कूलों में पंजीकरण शुरू, क्यूआर कोड स्कैन कर ले सकते हैं हिस्सा; जानें खास

Sun, 09 Aug 2026 03:31 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: अमर उजाला की ओर से आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह के लिए स्कूलों में पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। शिक्षक क्यूआर कोड स्कैन कर समारोह में अपना पंजीकरण करा सकते हैं। आयोजन का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित करना है। स्कूलों में इसे लेकर शिक्षकों में उत्साह है।
विज्ञापन
शिक्षक सम्मान समारोह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला की ओर से होने जा रहे शिक्षक सम्मान समारोह 2026 को लेकर स्कूलों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। अब स्कूलों ने आवेदन करना भी शुरू कर दिया है। वहीं, छात्र भी अपने पसंदीदा शिक्षक को चुनने के लिए वोटिंग का इंतजार कर रहे हैं। विभिन्न विद्यालयों ने अमर उजाला की ओर से दिए गए क्यूआर कोड के जरिये स्कूल का पंजीकरण कराना शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन


पंजीकरण करने की अंतिम तारीख 15 अगस्त है। स्कूल के पंजीकरण के दौरान स्कूल का नाम, प्रधानाचार्य का नाम, प्रधानाचार्य का मोबाइल नंबर, ई-मेल, स्कूल समन्वयक का नाम व मोबाइल नंबर, स्कूल का पता आदि विवरण दर्ज किया जाएगा। इसके बाद प्रधानाचार्य की ओर से फॉर्म भरकर शिक्षकों के नामांकन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। एक विद्यालय से छह शिक्षकों का नामांकन होगा। विद्यार्थी अपने प्रिय शिक्षक का चुनाव मतदान के माध्यम से करेंगे। 

विज्ञापन

छात्र वोटिंग के जरिये अपने पसंदीदा शिक्षक को चुनकर लोकतंत्र का बुनियादी सबक सीखेंगे। शिक्षक सम्मान के इस अनूठी पहल को लेकर शिक्षक और छात्रों में जबरदस्त उत्साह है। - विश्वेश्वर सिंह, प्रधानाचार्य, पीएम श्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज। 

यह कार्यक्रम बहुत अच्छा है। बेहतर काम करने के लिए शिक्षक बहुत प्रोत्साहित होते हैं। वाराणसी के लिए बड़ी बात है कि इस तरह के आयोजन में शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। - निशा यादव, प्रधानाचार्य, पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज वाराणसी

वाराणसी में अलग तरह से होने वाले शिक्षक सम्मान समारोह के लिए काफी उत्साह है। शिक्षकों ने अपने शिक्षण कार्य को बेहतर बनाने के लिए पूरे वर्ष मेहनत की है। - अवनीश मिश्रा, प्रधानाचार्य, पीएम श्री प्रभु नारायण इंटर कॉलेज, रामनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें