फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: इंदिरा मैराथन में प्रतिभाग करने के लिए कराएं पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर देने के लिए प्रयागराज में 19 नवंबर को 41वीं अखिल भारतीय प्राइजमनी इंदिरा मैराथन एवं हाफ मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें चंदौली सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों के पुरुष एवं महिला धावक प्रतिभाग कर सकेंगे। प्रतियोगिता में शामिल होने के इच्छुक धावक 18 नवंबर तक ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन

उप क्रीड़ा अधिकारी इरशाद अहमद ने बताया कि खेल विभाग, उत्तर प्रदेश और जिला प्रशासन प्रयागराज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में 42.195 किलोमीटर की पूर्ण मैराथन और 21.097 किलोमीटर की हाफ मैराथन दौड़ होगी।
ऑनलाइन पंजीकरण के लिए विभाग की वेबसाइट www.indiramarathon.co.in पर आवेदन किया जा सकता है। इसके अलावा आवेदन पत्र ई-मेल indiramarathonprayagrajgmail.com पर भी भेजा जा सकता है।
विज्ञापन

ऑफलाइन पंजीकरण क्षेत्रीय खेल कार्यालय, प्रयागराज में सुबह 10 से शाम छह बजे तक कराया जा सकेगा। प्रतियोगिता में पूर्ण मैराथन के विजेता को दो लाख रुपये, उपविजेता को एक लाख रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले धावक को 75 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें