वाराणसी। 39 जीटीसी में वंदे मातरम् समिति की ओर से बुधवार को दीपावली मिलन समारोह हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व समिति के अध्यक्ष अनूप जायसवाल ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उन सैनिकों के प्रति सम्मान और आभार प्रकट करना है, जिनकी मुस्तैदी और अदम्य साहस के कारण देशवासी अपने घरों में सुरक्षित रहकर त्योहार मना पाते हैं। इस दौरान मिठाइयों से उनका मुंह मीठा कराया गया और उपहार भेंटकर दीपावली की खुशियां उनके साथ साझा की गईं। सभी ने वीर सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य एवं राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को नमन किया। संचालन सोमनाथ विश्वकर्मा और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. विजय यादव ने किया। इस अवसर पर डॉ. उत्तम ओझा, शंकर जायसवाल, आनंद सिंह यादव, ओमप्रकाश यादव बाबू, धीरेंद्र शर्मा, आदित्य गोयनका आदि मौजूद रहे। संवाद