फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: प्रादेशिक कुश्ती 10 भार वर्ग में होगा खिलाड़ियों का चयन ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रादेशिक अंडर-23 कुश्ती प्रतियोगिता भदोही में खेली जाएगी। इसमें खेलने के लिए वाराणसी जिले के खिलाड़ियाें का चयन ट्रायल 20 मई को 10 भार वर्ग में होगा। चयन ट्रायल सुबह साढ़े 10 बजे से सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा।
विज्ञापन

वाराणसी कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव सिंह रानू ने बताया कि भारतीय कुश्ती संघ के निर्देश पर यूपी और भदोही कुश्ती संघ की ओर से मनवासा विद्या पब्लिक स्कूल, मंगापट्टी में तीन दिवसीय कुश्ती होगी। महिला और पुरुष वर्ग के अंडर-23 खिलाड़ी 31 मई से 2 जून तक मैट पर दमखम दिखाएंगे। यह प्रतियोगिता 10 अलग-अलग भार वर्ग में खेली जाएगी। प्रतियोगिता से पहले वाराणसी जिले के खिलड़ियों का चयन ट्रायल होगा। इसमें पुरुष वर्ग में फ्री-स्टाइल और ग्रीको रोमन जबकि महिला वर्ग में फ्री-स्टाइल की प्रतियोगिता खेली जाएगी।
प्रादेशिक में खेलने के लिए खिलाड़ी तैयार
प्रादेशिक कुश्ती प्रतियोगिता में खेलने के लिए वाराणसी जिले के खिलाड़ियों ने अलग अलग अखाड़ों के कुश्ती मैट पर अभ्यास शुरू कर दिया है। बुधवार को जिले के खिलाड़ियों ने सिगरा स्टेडियम में कुश्ती के दांव के अभ्यास किए। काशी के खिलाड़ी तुलसी घाट स्थित स्वामीनाथ अखाड़ा, सिगरा स्टेडियम, बरेका, बीएचयू शिवाजी हॉल, कज्जाकपुरा, नैपुरा आदि अखाड़ों में अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें