काशी विद्यापीठ की टीम अखिल भारतीय अन्तर्विश्वविद्यालय वुशू (म./पु.) प्रतियोगिता 2025-26 में उपविजेता बनी है। यूनिवर्सिटी ऑफ कश्मीर, श्रीनगर में हुई प्रतियोगिता में काशी विद्यापीठ की महिला वुशू टीम में शामिल अंजली कुमारी ने (75 किग्रा. भार वर्ग) में रजत पदक और मोनिका ने (45 किग्रा. भार वर्ग) में कांस्य पदक हासिल किया है। महिला वुशू टीम की मैनेजर क्रीड़ा परिषद की सचिव डॉ. उर्जस्विता सिंह, कोच बीना जबकि पुरुष टीम के टीम मैनेजर डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह थे। इस उपलब्धि पर विवि के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी, क्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष प्रो. ब्रजेश कुमार सिंह, कुलानुशासक प्रो. केके सिंह, कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय, परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा, डॉ. राधेश्याम राय, डॉ. अमरेन्द्र कुमार सिंह, ने टीम को बधाई दी।