वाराणसी। कोरोना के लक्षण वाले लोगों में जरूरी दवाओं के वितरण के लिए अब रेडक्रॉस सोसायटी की रैपिड टीम को भी लगाया गया है।
विश्व रेडक्रास दिवस के अवसर पर शनिवार को कमिश्नर दीपक अग्रवाल और जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने शनिवार को कोविड कमांड सेंटर पर झंडारोहण के बाद टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रेडक्रॉस दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सचिव डॉ संजय राय समेत अन्य कार्यकारिणी के सदस्यों ने संस्थापक सर हेनरी डियूनेन्ट के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और सेवा का संकल्प लिया। जिलाधिकारी ने बताया कि रेडक्रास टीम की ओर से भी लोगों को कोविड मेडिसिन किट का वितरण किया जाएगा। सचिव डॉ संजय राय ने बताया कि रेडक्रॉस के संस्थापक सर हेनरी डियूनेन्ट का जन्मदिन 8 मई को पूरे विश्व में रेडक्रास दिवस के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम में विजय शाह, डॉक्टर एसएस गांगुली, जयप्रकाश बालानी, वेद मूर्ति शास्त्री, शेषनाथ राय, डॉ अकबर अली, विमल त्रिपाठी, गोपाल देव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।