फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय सेना में भर्ती होने वाले युवाओं के लिए सुनहरा मौका, वाराणसी में होगी सेना भर्ती रैली

Mon, 02 Sep 2019 06:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी में युवाओं के लिए भारतीय सेना में भर्ती होने का सुनहरा मौका मिला है। एक नवंबर से वाराणसी में सेना भर्ती रैली शुरू होगी। इसमें वाराणसी सेना भर्ती कार्यालय के अंतर्गत आने वाले सभी 12 जिलों की सभी पदों की भर्ती होगी। यह जानकारी सेना भर्ती निदेशक कर्नल राजेश सिंह ठाकुर ने सोमवार दी है।

विज्ञापन


सेना भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन दो सितंबर से शुरू हो गया है। वाराणसी समेत गोरखपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, मिर्जापुर, देवरिया, गाजीपुर, संत रविदास नगर, सोनभद्र, चंदौली, जौनपुर जिले के लिए भर्ती होंगी। वाराणसी के रणबांकुरे स्टेडियम में भर्ती प्रक्रिया की जाएगी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सभी अभ्यर्थी ऑनलाइन पंजीकरण www.joinindianarmy.nic.in पर कर सकते हैं। 1 नवंबर से होने वाली रैली का पूरा कार्यक्रम 18 अक्टूबर 2019 को जारी किया जाएगा। सभी अभ्यर्थी रैली प्रवेश पत्र की प्रिंट कॉपी 17 अक्टूबर से डाउनलोड कर सकते हैं। और उसमें दी गई तारीख और समय के अनुसार रैली प्रवेश पत्र की फोटो कॉपी के साथ उपस्थित हों।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें