वाराणसी। काशी व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से शनिवार को लक्सा रोड स्थित मारवाड़ी युवक संघ में अभिनंदन समारोह आयोजित हुआ। काशी व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से अध्यक्ष राकेश जैन व महामंत्री राजकुमार शर्मा ने राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल को सम्मानित किया। इस दौरान राज्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में राजनीति में ईमानदारी और शुचिता आवश्यक है। इसके लिए जरूरी है कि राजनीति में ईमानदार व अच्छे लोगों का पदार्पण हो।
मंडल से जुड़े सभी क्षेत्रीय व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों की ओर से भी उनका अभिनंदन किया गया। इसमें थोक वस्त्र व्यवसायी समिति, पूर्वांचल जर्दा एसोसिएशन, साइकिल व्यवसायिक संघ, वाराणसी प्रकाशक संघ, जिला सर्राफ ा मंडल, विश्वनाथ गली व्यवसायिक समिति, काशी रेडीमेड होजरी एसोसिएशन, बनारसी वस्त्र व्यवसायी संघ, बनारस मोटर सर्विस एवं आईटीआई वेलफेयर एसोसिएशन सहित दर्जनों संगठन शामिल रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता राकेश जैन व परिचय रविशंकर सिंह तथा धन्यवाद प्रकाश मदन मोहन अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम का संयोजन मदन मोहन अग्रवाल, रविशंकर सिंह, प्रदीप गुप्त, राजेंद्र खन्ना, केशरी नंदन उपाध्याय, राकेश पांडेय, विनोद मिश्रा ने किया।
व्यापारियों को मिले मुआवजा
वाराणसी। गोदौलिया मार्केट में ढहाई गई सिंधियों की दुकानों के मुआवजा के लिए सिगरा स्थित कार्यालय में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता करते हुए राकेश जैन ने कहा कि प्रभावित व्यापारियों को मुआवजा मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारा संगठन मुख्यमंत्री से मांग करता है कि व्यापारियों के साथ अन्याय होने से बचा लें। बैठक में राम भारत ओझा, डीके, चंदन राक्खानी, कैलाश साहू, लल्लन सेठ, राजेश चंद्र यादव, अशोक जैन आदि मौजूद रहे।