फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ravidas Jayanti: जन्मस्थली पर कल माटी पूजन और कलश यात्रा, 29 जुलाई को दीपोत्सव; योगी और नितिन नवीन आएंगे

Mon, 27 Jul 2026 07:15 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में संत रविदास की जन्मस्थली पर 28 जुलाई को माटी पूजन और कलश यात्रा निकाली जाएगी। 29 जुलाई को समरसता जनसभा और दीपोत्सव का आयोजन होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के शामिल होने की संभावना है। तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में 29 जुलाई आषाढ़ पूर्णिमा यानी गुरु पूर्णिमा से 20 फरवरी माघी पूर्णिमा तक देशभर में भाजपा कार्यक्रम करेगी। कार्यक्रमों की शृंखला का शुभारंभ उनकी जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर से होगा। 28 जुलाई को जन्मस्थली की पवित्र माटी का पूजन एवं कलश यात्रा आयोजित की जाएगी। 29 जुलाई को जनसभा और दीपोत्सव होगा। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सहित संत समाज के लोग शामिल होंगे। 

विज्ञापन


सीरगोवर्धन स्थित कार्यक्रम स्थल पर हुई बैठक में भाजपा अनुसूचित वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने बताया कि पवित्र माटी को 131 कलशों में भरकर उनका पूजन किया जाएगा। इसके बाद 30 जुलाई को विशेष रूप से तैयार वाहनों से पूजित कलश देश के 27 राज्यों और उत्तर प्रदेश के सभी 98 संगठनात्मक जिलों के लिए रवाना किए जाएंगे। 

राज्यमंत्री असीम अरुण ने कहा कि संत रविदास का ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ का संदेश आज भी आंतरिक शुद्धता और सामाजिक सद्भाव की प्रेरणा देता है। उनके विचार समानता और खुशहाली पर आधारित समाज की परिकल्पना प्रस्तुत करते हैं।

भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने ‘समरसता संकल्प अभियान’ को जन-जन का अभियान बनाने का आह्वान किया। बैठक में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु, मेयर अशोक कुमार तिवारी, भाजपा प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, अवधेश सिंह, विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शिरकत करेंगे राज्यपाल, सीएम और मंत्री 
जिले में आगामी 27 से 31 जुलाई के बीच कई राज्यों के मंत्रियों और विशिष्ट हस्तियों का दौरा प्रस्तावित है। संत रविदास जयंती, काशी विद्यापीठ और संस्कृत विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के साथ ही सारनाथ में होने वाली अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संगोष्ठी जैसे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में ये अतिथि हिस्सा लेंगे। 29 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संत रविदास जयंती पर काशी में होंगे। 

प्रोटोकॉल के अनुसार प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी 27 जुलाई को दोपहर 3:30 बजे आएंगी। 28 जुलाई को काशी विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय 28 जुलाई को सुबह लिच्छवी एक्सप्रेस से वाराणसी जंक्शन पहुंचेंगे। वे भी काशी विद्यापीठ और संविवि के दीक्षांत में हिस्सा लेंगे। 

संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना 28 जुलाई को सुबह 7 बजे वाराणसी पहुंचेंगे। सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ संत रविदास जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। राजस्थान के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा 27 जुलाई को वाराणसी पहुंचेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें